एक दिन में 1.30 करोड़ से अधिक संपत्तिकर की वसूली

सतना: नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को एक ही दिन में 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक संपत्तिकर की वसूली हुई।आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शहर के सभी संपत्तिकरदाताओं से अपील की है कि वे 30 सितम्बर 2026 तक अपना संपत्तिकर जमा कर 6 प्रतिशत छूट का लाभ अवश्य उठाएं।

आयुक्त ने नागरिकों से कहा कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और समय रहते अपना संपत्तिकर जमा करें। निर्धारित अवधि में संपत्तिकर जमा करने पर करदाताओं को संपत्तिकर में 6 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी।उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस छूट का लाभ लेने तथा समय पर संपत्तिकर जमा कर शहर के विकास में सहभागी बनने की अपील की है।

Next Post

अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वेक्षण करने दल गठित

Wed Sep 23 , 2026
सतना :गत महीने हुई अतिवृष्टि से फसलों को होने वाली संभावित क्षति के सर्वेक्षण एवं क्षति पत्रक तैयार करने के लिए कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) जिला सतना द्वारा दल गठित किया गया है। अपर कलेक्टर विकास सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वेक्षण […]

You May Like