अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वेक्षण करने दल गठित

सतना :गत महीने हुई अतिवृष्टि से फसलों को होने वाली संभावित क्षति के सर्वेक्षण एवं क्षति पत्रक तैयार करने के लिए कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) जिला सतना द्वारा दल गठित किया गया है। अपर कलेक्टर विकास सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वेक्षण आरबीसी-6 (4) के अद्यतन प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है। दल में संबंधित हल्का पटवारी, संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव को शामिल किया गया है। गठित दल द्वारा अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का स्थल पर सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर क्षति पत्रक तैयार कर दल के सभी सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद तैयार क्षति पत्रक संबंधित तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

सतना आईटीआई में 24 सितंबर को महिला कैंपस ड्राइव

Wed Sep 23 , 2026
सतना: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सतना में 24 सितंबर को महिला अभ्यर्थियों के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में प्रशिक्षण प्राप्त एवं रोजगार की इच्छुक महिलाओं को निजी कंपनियों में विभिन्न पदों पर रोजगार का अवसर […]

You May Like