चावल नरम; चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली:घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत गिर गयी। गेहूं में टिकाव देखा गया जबकि चीनी के दाम बढ़ गये। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 29 रुपये घटकर 3,809 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं की कीमत 2,819 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। आटे का मूल्य 13 रुपये कम हुआ।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। उड़द दाल की औसत कीमत 66 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। तुअर दाल 30 रुपये और मूंग दाल 22 रुपये महंगी हुई। चना दाल में भी सात रुपये की तेजी देखी गयी। वहीं, मसूर दाल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 364 रुपये प्रति क्विंटल उछल गयी। सूरजमुखी तेल 201 रुपये और मूंगफली तेल 163 रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल में 40 रुपये और वनस्पति में 26 रुपये की तेजी रही। सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 15 रुपये महंगी हुई।

Next Post

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ पश्चिम एशिया संकट पर की बात

Sat Mar 21 , 2026
नयी दिल्ली :पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत की और उन्हें ईद तथा नवरोज की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ क्षेत्र की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल […]

You May Like