
नवभारत न्यूज
रतलाम। 2 माह पूर्व दो बड़े शोरूम में घटित हुई चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक फरार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को फरियादी अभिनव पिता महेंद्र कुमार जैन रतलाम कैशियर पटेल मोटर बॉडी शॉप द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि 10 जनवरी की रात्रि में पटेल मोटर्स शोरूम के अंदर 7 लाख 586 रुपए ऑफिस व एक थैली में 84 हजार रखे थे। सुबह आकर देखा तो कैश रखने की तिजोरी का ताला टूटा था। दस्तावेज बिखरे थे और तिजोरी में रखें 7 लाख तथा 84 हजार 586 रुपए कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। पास के एक टाटा शोरूम मैं भी चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर अनुसंधान में लिया गया ।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से अज्ञात चोरों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम बनाई गई। टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें तीन बदमाश मुंह बांधकर घटना घटित करते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरे के दिखे । संदिग्ध आरोपियों को ट्रैक किया गया । इस संबंध में थाना टीम के द्वारा करीब 350 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज तथा पुलिस के मुखबीर तंत्र से जानकारी मिली कि उक्त घटना में करण पिता मुकेश जाधव जाति बेलदार, राज पिता अनिल यादव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा तथा मुरली उर्फ अलेक्स पिता मनोहर निवासी गुजरात के द्वारा घटना घटित करने की जानकारी प्राप्त हुई।
टीम द्वारा आरोपी करण यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया। घटना पूर्व मोबाइल बंद कर आने की जानकारी दी गई थी। उसके उपरांत आरोपी राज यादव को भी गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। साथ ही पुलिस रिमांड के दौरानआरोपीगणों के कब्जे से 35,000 रुपए जप्त किए गए हैं। शेष रुपए आरोपी मुरली उर्फ अलेक्स के पास होना बताया । आरोपी मुरली की तलाश करते फरार होना पाया गया। आरोपियों के संबंध में आईसीजेएस पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करते आरोपी कारण के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य में एक चोरी का प्रकरण तथा मुरली के विरुद्ध गुजरात एवं महाराष्ट्र में दो चोरी के प्रकरण पंजीबद होने की जानकारी प्राप्त हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, आरक्षक अभिषेक पाठक, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक कपिल तथा कि आरोपी गणों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक राय सिंह परमार, सहायक उप निरीक्षक दशरथ माली, आरक्षक राकेश प्रजापति, सायबर सेल से प्रआर मनमोहन शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास,राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, नीलेश शर्मा, चौकी बोरगांव जिला खंडवा के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र सावकारे,आरक्षक उम्मेद सिंह जाट की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचाने 350 सीसीटीवी कैमरे जांचे
गठित टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें तीन बदमाश मुंह बांधकर घटना घटित करते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरे के दिखे । संदिग्ध आरोपियों को ट्रैक किया गया । इस संबंध में थाना टीम के द्वारा करीब 350 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी फुटेज तथा पुलिस के मुखबीर तंत्र से जानकारी मिली कि उक्त घटना में करण पिता मुकेश जाधव जाति बेलदार, राज पिता अनिल यादव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा तथा मुरली उर्फ अलेक्स पिता मनोहर निवासी गुजरात के द्वारा घटना घटित करने की जानकारी प्राप्त हुई।
