डॉ.पुष्पा कन्नोजिया को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

सीहोर। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा समाज कल्याण, मानव सेवा एवं जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. पुष्पा कन्नौजिया को राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. डॉ. पुष्पा लंबे समय से रक्तदान, नशामुक्ति अभियान, युवा सशक्तिकरण एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में भूमिका निभा रही हैं. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने डॉ. पुष्पा कन्नौजिया को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया. उनके सम्मानित होने परसामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Next Post

ग्रीन बेल्ट में झुग्गी बसाने का विरोध, पर्यावरण प्रेमियों ने दी एनजीटी और हाई कोर्ट जाने की चेतावनी

Mon May 11 , 2026
भोपाल। बावड़िया कला क्षेत्र में बाग मुगालिया एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट के सामने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में झुग्गी बसाने का विरोध तेज हो गया है। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय रहवासियों ने पेड़ कटेंगे हम कटेंगे के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे और […]

You May Like