एसपी ने छात्राओं को दिया भरोसा, परेशानी हो तो सीधे पुलिस से संपर्क करें: भूटिया

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए साफ कहा कि किसी भी परेशानी में चुप न रहें, तुरंत पुलिस से संपर्क करें. इसी दौरान उन्होंने उम्मीद हेल्पलाइन 7701048800 जारी कर मदद का भरोसा भी दिलाया.उम्मीद एक सुरक्षित कल की ओर अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में पुलिस टीम खुद स्कूल पहुंची और बालिकाओं से आमने सामने बातचीत की.

छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मविश्वास को लेकर जागरूक किया, वहीं उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर रखने के लिए भी प्रेरित किया. थाना प्रभारी विजय शंकर महोबिया ने बताया कि कार्यक्रम में एसपी के साथ डीएसपी उमाकांत चौधरी, एसडीओपी साँवेर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पंड्या, मनोवैज्ञानिक काउंसलर डॉली डिसूजा और चाइल्ड काउंसलर वानी झासीवाले ने भी छात्राओं से चर्चा कर काउंसलिंग की.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने पुलिस से परिचय पहल भी कराई, जिसमें छात्राओं को उनके क्षेत्र के थाना प्रभारी और अधिकारियों से मिलवाया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सीधे संपर्क कर सकें. महिला पुलिस की मौजूदगी में छात्राओं ने बिना झिझक अपनी बातें रखीं और समस्याएं साझा कीं. महोबिया ने बताया कि “उम्मीद” अभियान के तहत देपालपुर और महू में भी ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं. जिसके तहत अब तक 800 से ज्यादा बच्चों को जागरूक किया जा चुका है. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

Next Post

दतिया में भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, 4 महीने पहले जेल से बाहर आए थे

Tue Mar 31 , 2026
दतिया: मंदिर से लौट रहे भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना आज मंगलवार सुबह सेवढ़ा चुंगी चौराहे की है। वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा रोज की तरह चौराहे पर टहलने आए थे, तभी अचानक हमलावर पहुंचे और उन […]

You May Like