अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर युवक की मौत

इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक बाइक से जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा. गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय पूनमचंद पिता मोहन साहू, निवासी रामनगर बाणगंगा के रूप में हुई है. वह पेशे से ठेकेदारी का काम करता था.

बताया जा रहा है कि वह बाइक से सांवेर रोड स्थित मौनी बाबा आश्रम के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर गया था. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है.

Next Post

मेहनत का फल हमेशा मिलता है…T20 WC में संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

Mon Mar 16 , 2026
BCCI Naman Awards 2026 में राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2024-25 में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले […]

You May Like