धनतेरस पर चमका बाजार, ग्राहकों की भीड़ से बाजार में रही रौनक

ब्यावरा। जैसा की उम्मीद थी कि धनतेरस पर बाजार में अच्छी ग्राहकी होगी ठीक वैसा ही हुआ. बाजार में अच्छी खरीददारी का दौर चला. दीपावली पूर्व अच्छी ग्राहकी होने से बाजार चमक उठा. सभी सामानो की बिक्री एकाएक बड़ गई.

विदित है कि इस बार कमजोर फसल जैसी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी धनतेरस से बाजार में अच्छी ग्राहकी की शुरुआत हुई. आज और कल दीपावली पर भी बाजार में अच्छी ग्राहकी के साथ भारी भीड़ रहने की उम्मीद है. धनतेरस पर सभी प्रकार के सामान की प्रभावी बिक्री देखने में आयी. धनतेरस से दीपावली तक तो बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती है. ऐसा ही इस बार भी अच्छी ग्राहकी के चलते देखने को मिलेगा.

भारी भीड़ में नहीं मिली जगह धनतेरस पर मैन मार्केट, सुठालिया रोड, गांधी चौक, पुराना नपा कार्यालय, सुभाष चौक, भरथरे चौक सहित पुराना ए.बी. रोड, राजगढ़ रोड आदि स्थानों पर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही.

वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री धनतेरस पर दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं आभूषणों की भी अच्छी बिक्री हुई. नगर सहित जिले भर में धनतेरस पर अच्छी ग्राहकी रही.

Next Post

पद्मधर पार्क में हाट बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर और निगम आयुक्त

Sat Oct 18 , 2025
रीवा। नगर निगम रीवा द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर स्थानीय कारीगरों, फुटकर व्यापारियों एवं त्योहारी उत्पादों के विक्रेताओं को बढ़ावा देने हेतु पद्मधर पार्क में हाट बाजार लगाया गया है. इस दौरान महापौर अजय मिश्रा एवं निगमायुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने भ्रमण कर हाट बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण […]

You May Like