सिख समाज ने 50 बाढ़ पीडि़त परिवारों को 24 लाख रुपए बांटे

ग्वालियर। ग्वालियर सिख समाज द्वारा बाबा सेवा सिंह और बाबा लक्खा सिंह के मार्गदर्शन में पाकिस्तान बार्डर के पास आई बाढ़ में बर्बाद हुए सिख समाज के 50 से अधिक परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया।

गुरूद्वारा फूलबाग ग्वालियर से अध्यक्ष एचएस कोचर और सचिव किरपाल सिंह ढिल्लो ने बताया कि बाढ़ के कारण किसानों की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। साथ ही घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कार्य में सेवादार सुरेन्द्र सिंह, बाबा सिमरन सिंह, बाबा साहिब सिंह (डेरा मुखी), बाबा निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, गुरमेल सिंह, संतोख सिंह शामिल रहे। राशि का वितरण खंडूर साहिब सर्वे के अनुसार ग्वालियर संभाग से प्राप्त राशि का किया गया है।

Next Post

काबुल में जल्द ही खुलेगा भारतीय दूतावास : विदेश मंत्रालय

Thu Oct 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास अगले कुछ दिनों में ही खुल जायेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि […]

You May Like