
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत कंकाली मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुनील झारिया उम्र 42 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने सूचना दी कि वह ड्रायवरी का काम करता है। सुबह लगभग 4-45 बजे उसके भाई कृष्णा उर्फ किस्सू झारिया 29 वर्ष ने कंकाली मोहल्ला में गलाबंद में फांसी लगा ली।
