100 मीटर दौड़ में गुरिंदरवीर सिंह ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एथलेटिक्स फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले धावक गुरिंदरवीर सिंह को बधाई दी है। गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ महज 10.09 सेकंड में पूरी कर पदक अपने नाम किया और देश को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही वे 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गुरिंदरवीर सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरव का क्षण है।

Next Post

नेशनल ब्रदर्स डे: हर मुश्किल में साथ खड़ा रहने वाला है भाई

Sun May 24 , 2026
जबलपुर: हर साल आज यानि 24 मई को मनाया जाता है राष्ट्रीय ब्रादर्स डे, भाई सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिंदगी का वो साथी होता है जो हर परिस्थिति में बिना कहे साथ खड़ा रहता है। बचपन की शरारतों से लेकर जिम्मेदारियों तक, भाई का साथ जीवन को मजबूत बनाता […]

You May Like