जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने एपीके फाइल डाउनलोड कर ली जिसके बाद उसका मोबाइल हैंक हो गया और खाते से 1 लाख 21 हजार रूपए उड़ा लिए गए।
पुलिस ने बताया कि विकाश गुप्ता 24 वर्ष निवासी अमृत बिहारा विला एनएच 637 हाथीताल कालोनी गोरखपुर ने लिखित शिकायत की कि उसने जबलपुर से लखनउ जाने के लिए ट्रेन में टिकिट बुक किया था, किसी कारण वश यात्रा स्थिगित करने पर एक एप से अपनी टिकिट रद्द कर रहा था इसी दौरान उसके मोबाईल पर एक व्हाटएसप मैसेज आया जिसमे एपीके फाईल आई, उसने फाईल पर क्लिक किया तो उसका मोबाईल उसके नियंत्रण से बाहर हो गया कुछ समय बाद उसके खाता से कुल 1 लाख 21 हजार रुपये कट गये।
