स्वामी विवेकानंद निःशुल्क पुस्तकालय में मॉक टेस्ट के दौरान प्रतिभागियों को मिला ऑनलाइन कोर्स का पुरस्कार

पानसेमल:क्षेत्र की अग्रणी एवं औद्योगिक दृष्टि से विशेष पहचान बनी “दुर्गा खांडसारी शुगरमील्स” के सौजन्य से क्षेत्र के युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंच प्रदान करने हेतु स्वामी विवेकानंद निःशुल्क पुस्तकालय शुरू किया,जहां निःशुल्क पुस्तकों निःशुल्क वाई फाई सुविधा के साथ ही प्रतिभागी परीक्षाओं की तैयारियों की विशेष व्यवस्था है।पुस्तकालय से जुड़े युवाओं एवं विद्यार्थियों हेतु एक विशेष मॉक टेस्ट का आयोजन किया जिसमें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवाए गए हैं ।

दुर्गा मंदिर के निकट करीब 4 माह से निःशुल्क सेवा दे रहा यह पुस्तकालय दुर्गा खांडसारी शुगर मिल्स,मेंंद्राना के सौजन्य से संचालित किया जा रहा है,जो लगातार ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित हो रहा है।आयोजित मॉक टेस्ट में क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी तैयारी का स्व-मूल्यांकन किया। परीक्षा के उपरांत परिणाम घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया।

मॉक टेस्ट में प्रथम -कृष्णा जाधव,द्वितीय- रोहन भोसले एवं तृतीय स्थान पर भावना जगदाले रही।जिन्हें संस्था के पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विजेताओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोर्स प्रदान किए गए। संस्था का मानना है कि इन डिजिटल कोर्सेज की मदद से अभ्यर्थी घर बैठे या पुस्तकालय में रहकर अपनी आगे की परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने दुर्गा खांडसारी शुगर मिल्स,मेंंद्राना द्वारा शुरू की गई जनहितैषी सेवा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि निःशुल्क पुस्तकालय की इस अनूठी पहल से न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उन्हें ESB, SSC,रेलवे, बैंकिंग,MPPSC साहित अन्य परीक्षाओं की तैयारियां करने में बड़ी मदद मिलेगी।संस्था प्रबंधन एवं शुगरमील्स संचालकों ने विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की वही प्रतिभागियों ने आभार जताया है।गौरतलब हे कि दुर्गा खांडसारी शुगरमील्स द्वारा सामाजिक,धार्मिक एवं जनसेवाओं में निरंतर अपना सहयोग दिया जाता हैं ।शुगरमील्स द्वारा शुगरमील्स में मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चों हेतु निशुल्क अक्षरज्ञान सेवा उपलब्ध कराई जाती हैं।अलग अलग शालाओं में जो बच्चे शिक्षा से वंचित है उन्हें शिक्षा का ज्ञान शिक्षकों के माध्यम से दिया जाता है।

Next Post

भैंसाना धाम महायज्ञ का भव्य आगाज, समझत हो न... ऐसो लग रहो... आशुतोष राणा ने स्थानीय बोली से जीता दिल

Tue May 19 , 2026
चंद्रप्रकाश मांझी गुना/राघौगढ़: राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भैंसाना धाम में 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह और प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा विशेष रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों ने महाआरती का लाभ लिया और परिसर का निरीक्षण […]

You May Like