पद्मधर पार्क में हाट बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर और निगम आयुक्त

रीवा। नगर निगम रीवा द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर स्थानीय कारीगरों, फुटकर व्यापारियों एवं त्योहारी उत्पादों के विक्रेताओं को बढ़ावा देने हेतु पद्मधर पार्क में हाट बाजार लगाया गया है. इस दौरान महापौर अजय मिश्रा एवं निगमायुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने भ्रमण कर हाट बाजार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. महापौर अजय मिश्रा ने बताया कि नगर निगम रीवा द्वारा पिछले तीन वर्षों से दीपावली के अवसर पर हाट बाजार आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय एवं परंपरागत व्यापार को प्रोत्साहन देना है. इस पहल से न केवल छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार का अवसर मिला है, बल्कि शहर में बाजारों की भीड़ को भी सुव्यवस्थित किया गया है. पार्क में अधिकांश विक्रेता स्थानीय कारीगर, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह और छोटे व्यापारी हैं, जो दीपावली से संबंधित परंपरागत सामग्री जैसे दीये, मूर्तियाँ, पूजा सामग्री, तोरण, सजावटी वस्तुएँ, मिठाइयाँ एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पाद विक्रय कर रहे हैं. उन्हें एक केंद्रीय स्थल भी प्राप्त हो रहा है, जिससे खरीदी में बढ़ोतरी हुई है. निगमायुक्त ने कहा कि हाट बाजार के आयोजन से शहर के मुख्य बाजारों में दीपावली के समय लगने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है. नगर निगम रीवा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दीपावली की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि रीवा के कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिल सके. साथ ही नागरिकों से हाट बाजार में खरीदारी करते समय पर्यावरण का ध्यान रखने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई है.

Next Post

फोरव्हीलर ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर 

Sat Oct 18 , 2025
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत थाना अंतर्गत ग्राम बैनीसिंह पिपरिया में फोरव्हीलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रकाश यादव 21 वर्ष निवासी ग्राम बैनीसिंह पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके […]

You May Like