
भोपाल: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके अलावा, प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे और जनजातीय क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। हालांकि, भर्ती की तारीख और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
