विजयादशमी मानव मूल्यों एवं आदर्शों का प्रतीक है : आर.पी. सिंह

अनपरा, सोनभद्र। विजयादशमी के पावन पर्व पर हिंडालको रेनुसागर स्थित आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विशालकाय रावण के पुतले के दहन का साक्षी बनकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक के निर्देशन में रावण वध की लीला का सजीव मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और आतिशबाजी से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने सपत्नीक भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी को तिलक लगाकर आरती उतारी। इस अवसर पर यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि विजयादशमी हिंसा पर अहिंसा, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व मानव मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में सत्य, नैतिकता और मर्यादित आचरण अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि रावण जैसा प्रकांड विद्वान और वैभवशाली राजा भी अपने अनैतिक एवं अमर्यादित आचरण के कारण विनाश को प्राप्त हुआ। इसलिए भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक सहित सभी कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह, रीना जैन, निशा पांडेय, मेनका अरोरा, हिंडालको रेनुसागर के संचालन विभागाध्यक्ष मनीष जैन, आशीष पांडेय, मनु अरोरा, विभु पात्रा, अरविंद सिंह, सौम्या मिश्रा,संदीप यावले, मनीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही रेंजर अनपरा अमरजीत मिश्रा,अनपरा थाना प्रभारी राजेश कुमार चौबे, रेनुसागर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय,बृजेश बर्मा ,सदानन्द पांडेय ,मुकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

एसबीआई के कई ग्राहकों के निजी डाटा डार्क वेब पर लीक

Wed Oct 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कई ग्राहकों के निजी डेटा डार्क वेब पर लीक होने की जानकारी सामने आई है। सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके करीब पौने चार लाख ग्राहकों के डाटा उपलब्ध […]

You May Like