सतना: रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए हिनौता से रीवा रेलखंड के बीच कम्प्लीट ट्रैक रिन्यूअल (सीटीआर) का कार्य लगातार जारी है।इस परियोजना के तहत निर्धारित आयु पूरी कर चुकी रेल पटरियों, स्लीपरों और अन्य ट्रैक सामग्री को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। आवश्यकता वाले स्थानों पर बैलेस्ट प्रोफाइल सुधार, ट्रैक पैकिंग, लाइन एवं लेवल करेक्शन तथा अन्य तकनीकी मरम्मत कार्य भी किए जा रहे हैं.
जिससे ट्रैक की मजबूती और परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में विगत दिनों सतना रेलवे स्टेशन पर भी कई बार ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेकर ट्रैक मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग कार्य किए गए। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा, साथ ही भविष्य में रखरखाव की आवश्यकता भी कम होगी।
