जबलपुर: स्टेट जीएसटी की रद्दी चौकी, महाराजपुर एवं बरेला में आयरन-स्टील और सीमेंट की फर्मों पर चली कार्रवाई में फर्मों से 1.11 लाख रूपए जमा करवा लिए गए है इसके साथ दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।जानकारी के मुताबिक स्टेट जीएसटी जबलपुर संभाग के संयुक्त आयुक्त आर. एम. साहू के मार्गदर्शन में तीन फर्मों अनिल ट्रेडिंग कार्पोरेशन रद्दी चौकी, बी.एम.डब्ल्यू व्यापार प्राईवेट लिमि., महाराजपुर, दादा ट्रेडर्स, बरेला में कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही जबलपुर संभाग के डिप्टी कमीशनर राघवेन्द्र सिंह एवं वन्दना सिन्हा के नेतृत्व में की गई। यह कार्यवाही 15 जनवरी को शुरू हुई जो 18 जनवरी को देर रात तक चली । कार्यवाही के दौरान कुल 1 करोड़ 11 लाख रूपये जमा कराये गये। छापे की कार्यवाही के दौरान रिकार्ड भी जप्त किये गये है, जिनका छानबीन किया जायेगा, जिससे और भी राजस्व आने का अनुमान है। इस कार्यवाही में राजेन्द्र कुशराम, अमृता चौकसे, मुकुल गुप्ता, शिवशंकर लोधी, ज्ञानचंद गुप्ता, रूची सोनी, ऊषा करोले, ज्योति सोनी, अनुराग शर्मा आदि शामिल रहे।
