डीएपी खाद की कमी व फसल भुगतान न होने पर सांसद-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दमोह। जिले में डीएपी खाद की कमी और गेहूं, चना, मसूर के भुगतान न होने को लेकर किसान नेता एड. हरिश्चंद्र पटेल ने दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी व कलेक्टर को पत्र सौंपा.एड. पटेल ने बताया कि जिले के कई किसानों ने उन्हें अवगत कराया है कि किसी भी सहकारी समिति व डबल लॉक में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है. एनपीके भी नहीं मिल रही.जो खाद उपलब्ध है, उसकी गुणवत्ता सही न होने से किसान लेने से इनकार कर रहे हैं.साथ ही गेहूं, चना, मसूर उपार्जन का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है.इस पर सांसद राहुल सिंह लोधी व कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि किसानों को जल्द ही फसल का भुगतान कराया जाएगा. डीएपी खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार को मांग पत्र भेजे जा रहे हैं.शीघ्र ही डीएपी का रैक दमोह में लगेगा.पत्र सौंपने के दौरान किसान नेता एड. हरिश्चंद्र पटेल, सदस्य जिला विकास सलाहकार समिति म.प्र. शासन दमोह मौजूद रहे.

Next Post

एसई अमित चौहान ने किया हिंडोरिया वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण

Tue Jun 9 , 2026
दमोह.दमोह वृत्त के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने मंगलवार को वितरण केंद्र हिंडोरिया का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी कनिष्ठ अभियंता प्रदीप सिंह परिहार को विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर अहम निर्देश दिए. एसई चौहान ने क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को सुदृढ़ व निर्बाध बनाए रखने पर […]

You May Like