एसई अमित चौहान ने किया हिंडोरिया वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण

दमोह.दमोह वृत्त के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने मंगलवार को वितरण केंद्र हिंडोरिया का औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी कनिष्ठ अभियंता प्रदीप सिंह परिहार को विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर अहम निर्देश दिए. एसई चौहान ने क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को सुदृढ़ व निर्बाध बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.उन्होंने समाधान योजना का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान राजस्व संग्रहण बढ़ाने, लंबित बकाया वसूली में तेजी लाने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर बल दिया गया. कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव व कार्यप्रणाली में सुधार के भी निर्देश दिए गए.एसई ने कहा कि बारिश से पहले लाइन का मेंटेनेंस कराया जाए.24 घंटे घरेलू कनेक्शन में और सिंचाई पंप फीडर में 10 घंटे विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाए. प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को चेक कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया जाए.कनिष्ठ अभियंता प्रदीप परिहार को इन सभी बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Next Post

पदोन्नत पुलिसकर्मियों को एसपी-एडिशनल एसपी ने लगाई फित्ती

Tue Jun 9 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को पदोन्नति अलंकरण समारोह आयोजित किया गया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस),एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी देवीसिंह ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को लाल-नीली फित्ती लगाकर बधाई दी.एसपी आनंद कलादगि ने पदोन्नत हुए […]

You May Like