बकरे की जगह अन्य मांस देने के आरोप के बाद तनाव, सैंपल जांच के लिए सागर-जबलपुर लैब भेजे गए

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुरा में रहने वाले एक युवक लकी रोहित ने गोलू कुरैशी नामक युवक पर बकरे के मांस की जगह है गाय का मांस देने का आरोप लगाया है. इस बात की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को दी, जिसके बाद संगठन के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने गौ मांस को जप्त कर वेटरिनरी विभाग को जांच के लिए भेजा है. वहां से जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने पर आरोपी पर मामला दर्ज किया जाएगा.

ऑटो चालक धर्मपुरा निवासी लकी अहिरवार ने बताया कि मैंने गोलू कुरैशी से कुर्बानी के बकरे का मांस देने के लिए कहा था. शनिवार सुबह गोलू मेरे घर पर मांस की पॉलिथीन देकर चला गया. कुछ देर बाद पॉलिथीन खोली तो उसमें मांस के बड़े टुकड़े देखकर संदेह हुआ कि यह बकरे का नहीं गाय के मांस के जैसा दिखाई दे रहा है. गोलू से इसके बारे में शिकायत की तो उसके द्वारा मुझे धमकी दी गई और छीना झपटी की गई.

इसके बाद वह मांस का टब लेकर पुराना थाना की गौशाला पहुंचा.गौ सेवकों को पूरे मामले की जानकारी दी.इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों को भी लगी और सभी लोगों के साथ मांस लेकर कोतवाली पहुंचा. वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति दीपक नेमा ने बताया की ऑटो चालक लकी उनके पास आया और उसने बताया कि मुझे बकरे के मांस की जगह गाय का मांस गोलू कुरैशी द्वारा दिया गया है. जब मांस वापस किया तो गोलू ने मारपीट कर दी. उसके बाद पीड़ित गौशाला पहुंचा और हमे जानकारी दी. मांस के अवशेष लेकर आए हैं हमारी मांग है कि पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करे.क्योंकि बकरे के मांस की आड़ में हमें संदेह है कि गौ हत्या भी की जा रही है. हिंदूवादी संगठन के प्रदर्शन को कोतवाली टीआई मनीष कुमार और सीएसपी एचआर पांडे ने शांत कराया. उन्होंने कहा कि इस मामले में डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि लकी अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि गोलू कुरैशी ने उसे बकरे के मांस की जगह जो मांस दिया है वह गाय या भैंस के मांस की तरह दिखाई दे रहा है. पशु चिकित्सक के द्वारा मांस का परीक्षण कराया जाएगा. उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले में मांस देने वाले गोलू कुरैशी को भी पूछताछ के लिए बुलवाया जा रहा है और उसके भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

*इनका कहना है*

पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रभारी डॉक्टर बीके असाटी ने बताया कि दमोह में मांस के सैंपल को जांचने की सुविधा नहीं है. इसलिए मांस के टुकड़े को सागर और जबलपुर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को सौंप दी जाएगी.

Next Post

मिशन वात्सल्य का असर: मप्र में बाल सुरक्षा का नया मॉडल, हजारों बच्चों को मिला सुरक्षित भविष्य

Sat May 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लगभग ढाई साल के कार्यकाल में राज्य ने महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में संवेदनशीलता और गवर्नेंस के एक नये प्रतिमान स्थापित किये है। उनके नेतृत्व में ‘चाइल्ड हेल्पलाइन-1098’ प्रदेश के संकटग्रस्त, शोषित और बेसहारा बच्चों के लिए एक बेहद सशक्त और अभेद्य […]

You May Like