
मुलताई।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम-ग्राम, नगर-नगर बस्ती सहखंड एवं मंडलों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला जा रहा है।जिसके चलते संघ की दृष्टि से खंड मासोद के सिरसावाडी ग्राम में विजयादशमी के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया।इस दौरान विशेष अतिथि के नेतृत्व में भगवा ध्वज का ध्वजारोहण कर संघ प्रार्थना की।जिसके बाद सिरसावाडी के दूध डेरी मैदान से स्वयंसेवक कदम ताल करते हुए भारत माता के जयकारे व गीत के साथ संचलन में चलते रहे, इस दौरान ग्रामीणों ने घर आंगन सजाकर रंगोली सजाई गई वहीं पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। संचलन के बाद मंडल पलक हिमांशु कटारे ने कहा संघ के पंच परिवर्तन,जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण व स्वदेशी से देश की नीति बदलकर विश्व पटल पर अपना परचम लहराया।संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जो अब वटवृक्ष बन चुका है,संघ को समझने के लिए संघ की शाखा में आना अनिवार्य है। संचलन में स्वयंसेवक सहित खंड कारवां कृष्णा डंडारे सहित खंडपालक हिमांशु कटारे एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक व स्वयं सेवक मौजूद रहे।
