
बण्डा। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनैका में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंडा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिन गुप्ता ने न केवल छात्रों का मार्गदर्शन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए एक पीरियड का अध्यापन भी किया। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का मूलमंत्र दिया। इस अवसर पर बिनैका सरपंच प्रतिनिधि अमित तिवारी, संस्था प्राचार्य एन पी आठिया, राजेंद्र राजपूत, वर्षा आठिया, हेमंत अहिरवार, मोहित साहू, रूपेश व्यास, अरविंद दुबे, दीपक दुबे, आदीश जैन सहित समस्त स्कूल स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
