मंगलम अस्पताल – हैल्थ सिटी अस्पताल पर लगाया 1 लाख का जुर्माना खुले में कचरा जलाने पर कार्रवाई

जबलपुर:उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के अस्पतालों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों की जांच के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। इसी कड़ी में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य शहरवासियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

कारवाई के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि कटंगी बायपास स्थित अस्पतालों के औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि मंगलम हॉस्पिटल और हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ई.टी.पी. अपशिष्ट उपचार संयंत्र संचालित नहीं थे। सबसे गंभीर विषय तब सामने आया जब अस्पताल स्टाफ को बायोमेडिकल वेस्ट खुले में जलाते हुए पाया गया, जो कि पर्यावरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

नियमों के उल्लंघन पर अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध 1 लाख रुपये का चालान काटा गया। प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है, 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर अस्पताल को सील करने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की साइंटिस्ट रक्षा रहांगडाले और अमिया एक्का आदि उपस्थित रहे।

Next Post

भारत को 'ग्लोबल टेक हब' बनाने के लिए सरकार का मास्टरप्लान; विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक 'टैक्स फ्री' ऑफर के साथ मिला निवेश का महा-आमंत्रण

Sun Feb 15 , 2026
नई दिल्ली | भारत सरकार ने बजट 2026-27 के जरिए देश को तकनीक की दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। केंद्र ने घोषणा की है कि भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने वाले विदेशी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को साल 2047 तक ‘टैक्स हॉलिडे’ (कर में […]

You May Like

मनोरंजन