
भोपाल। तात्या टोपे स्टेडियम में विश्व योग दिवस पर आरोग्य भारती एवं मध्य प्रदेश योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक आज मनाया गया। सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र, शिक्षक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
