गड़बड़ी: आठ दिन भी नहीं चली नई नवेली सड़क, धसकी

ग्वालियर। शहर के विकास कार्य भ्रष्टाचार की बलि चढ़ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण चेतकपुरी की नवनिर्मित रोड है। इस सड़क को बने हुए अभी आठ दिन भी नहीं हुए और दरम्यानी रात्रि में हुई पहली झमाझम बारिश में ही सड़क धसक गई। धसकी सड़क बता रही है कि अधिकारी विकास कार्यों को लेकर कितने सजग हैं। विकास कार्यों को लेकर जब भी बैठकें होती हैं और जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया जाता है तब संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को स्पष्ठ निर्देश दिए जाते हैं कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्ता के साथ कार्य करने की हिदायत दी जाती है पर यह हिदायत केवल कागजों में सिमट कर रह जाती है। मौके पर मौजूद ठेकेदार और अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की हां में हां मिला दी जाती है इसके बाद ठेकेदार और उसके अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा मनमाना रबैया अपनाया जाता है जिसका परिणाम यह निकलता है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सड़क धसक जाती है। क्या इस भ्रष्टाचार पर नगर निगम प्रशासन लेगा या फिर से लीपापोती कर टाल दिया जाएगा। रात में हुई बारिश से चेतकपुरी चौराहे पर बनी सड़क धसक गई। जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तेज रफ्तार के चलते सुबह सुबह हादसे का शिकार भी हो गए। यहां पहली वारिश ने ही करोड़ो की सड़क बनाने वाले ठेकेदार की पोल खोलकर रख दी है। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन सड़क बनाने वाले इस ठेकेदार पर कोई कार्यवाही करता है या फिर लीपापोती कर इस धसकी सड़क की मरम्मत करवाता है।

इस सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था और लोगों को इसका जल्द शुरू होने का इंतजार था। सड़क तो बन गई पर ऐसी सड़क बनेगी इसकी कल्पना भी लोगों ने नहीं की थी। जो सड़क महज कुछ दिन पहले बनी वह एक बारिश भी नहीं झेल पाई और धसक गई। इस मार्ग से दिनभर वाहनों का आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है, ऐसे में यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हर समय हादसे का भय बना रहता है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का आज से तीन राज्यों का दो दिवसीय दौरा: बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को मिलेगी विकास परियोजनाओं की सौगात, लोकसभा चुनाव से पहले अहम संदेश

Fri Jun 20 , 2025
प्रधानमंत्री बिहार में कई आधारभूत संरचना परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास; ओडिशा में शिक्षा और रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स, आंध्र प्रदेश में नई विकास पहलों की नींव रखेंगे, जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। नई दिल्ली, 20 जून (नवभारत): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन राज्यों – बिहार, ओडिशा और […]

You May Like