जियोस्टार करेगा दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण

नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) जियोस्टार दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के दूसरे सीजन के सभी मैचों का सीधा प्रसारण करेगा।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के दूसरे सीजन के लिए जियोस्टार के साथ तीन साल के ऐतिहासिक प्रसारण समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के तहत डीपीएल के सभी मैचों का स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी पर और जियो हॉटस्टार पर सीधा प्रसारण किया जायेगा।

डीपीएल का दूसरा सत्र आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ और गत विजेता ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मैच के साथ शुरू होगा। दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 में खेलने वाली आठ पुरुष टीमों को दो ग्रुपों में विभाजित किया जाएगा। ग्रुप ए में आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, नई दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स शामिल हैं, जबकि वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, पुरानी दिल्ली 6 ग्रुप बी का हिस्सा होंगी।

प्रत्येक टीम 10 लीग मैच खेलेगी। शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसका समापन 31 अगस्त को होगा। इसके बैकअप के तौर पर एक सितंबर को रखा गया है।

महिला वर्ग के मुकाबले 17 से 24 अगस्त तक चलेंगे, जिसमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में चार टीमें हिस्सा लेंगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें 24 अगस्त को होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

उल्लेखनीय है कि पुरुषों के टूर्नामेंट में लीग चरण, प्लेऑफ और फाइनल सहित कुल 44 मैच होंगे, जबकि महिलाओं के टूर्नामेंट में कुल सात मैच होंगे।

 

 

Next Post

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी देश की पहली परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी एरसिल

Sat Aug 2 , 2025
मुंबई, 02 अगस्त (वार्ता) देश की पहली परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एआरसी) एरसिल ने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने आईपीओ के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास […]

You May Like