चंगेरा मंडी में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

नीमच। चंगेरा कृषि उपज मंडी से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज यादव (37) पिता नरसिंह यादव के रूप में हुई है, जो मंडी बघाना का निवासी था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज यादव पेशे से मिस्त्री थे और नई कृषि उपज मंडी चंगेरा में एक गोदाम की तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान, गोदाम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उनका एक पैर भी बुरी तरह झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी स्टाफ राहुल पाटीदार और पायलट अशोक मालवीय 108 एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे और मनोज को नीमच जिला चिकित्सालय लेकर गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना से परिवार में मातम छा गया।

मामले ने पकड़ा तूल, रोते बिलखते हुए परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, शव रखकर किया प्रदर्शन

चंगेरा कृषि उपज मंडी में करंट लगने से युवक मनोज यादव की मौत के बाद परिजनों ने दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का कहना था कि इस दुखद हादसे के लिए जि़म्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। मृतक मनोज यादव के शव को लेकर आहत परिजन रोते बिलखते नीमच के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन भी एसपी कार्यालय पर इक_ा हो गए।

आक्रोशित लोगों ने शव को एसपी कार्यालय पर रखकर प्रदर्शन करते हुए कारवाई की मांग की। इस दौरान सीएसपी अभिषेक रंजन, तहसीलदार संजय मालवीय, नायब तहसीलदार जागृति जाट और पुलिस बल भी यहां पहुंचा। अधिकारियों द्वारा परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब जाकर परिजन मनोज के शव को ले जाने के लिए सहमत हुए।

Next Post

आपसी संघर्ष में एक और नर बाघ की मौत

Mon Mar 3 , 2025
  20 दिनों के अंदर दूसरी मौत   मंडला। फरवरी और मार्च में 20 दिन के अंदर एक नर और एक मादा बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में हो गई है। विगत माह 18 फरवरी को वन अमले द्वारा गिद्ध गणना की जा रही थी, इसी दौरान 10 से 12 […]

You May Like