फुटबॉल गाड़ी के नीचे आई तो फाड़ दी, देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला

भोपाल: गौतम नगर थाना इलाके में बच्चों के खेलने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी सर्घष हो गया. हमले में एक पक्ष की दो महिला सहित तीन पुरूष घायल हो गए. हमला करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक वसीम खान नाम के व्यक्ति ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ महमूद नाम के व्यक्ति के परिवार पर हमला बोल दिया.

यह हमला इस बात को लेकर हुआ, जब रविवार को देर शाम वसीम के बच्चे फुटबाल खेल रहे थे. खेल-खेल में फुटबाल मोहल्ले के रहने वाले महमूद की गाड़ी के नीचे आया और उसने गुस्से में फुटबाल फाड़ दी. इस बात को लेकर वसीम और महमूद के बीच विवाद हो गया. मामला शांत होने के बाद देर रात को वसीम ने करीब आधा दर्जन अपने साथियों के साथ महमूद के घर पहुंचा.

महमूद उस दौरान घर पर नहीं था तो आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान महमूद के भाई और बेटे ने मौका पाकर वसीम और उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वसीम के साथ ही आमिर, उजेर, फरजाना और समीना गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया. हमलावर मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

Next Post

उरुग्वे ने अंतरिम कोचिंग के लिए फोरलान से बातचीत शुरू की

Mon Jul 13 , 2026
मोंटेवीडियो, 13 जुलाई (वार्ता) उरुग्वे के पूर्व स्ट्राइकर डिएगो फोरलान, नेशनल टीम की अंतरिम कमान संभालने के लिए उरुग्वे फुटबॉल एसोसिएशन (एयूएफ) से बातचीत कर रहे हैं। उरुग्वे के अखबार एल पेस ने बताया कि यह कदम जून में फीफा वर्ल्ड कप में उरुग्वे के ग्रुप-स्टेज से बाहर होने और […]

You May Like