गाय वापस मांगने पर विवाद, दो भांजों ने मामा को लोहे की रॉड से मारकर किया घायल

सलामतपुर। गाय वापस मांगने के मुद्दे पर मामा भांजों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों भांजों ने मिलकर मामा को लोहे की रॉड और डंडे से हाथ पैर में मारकर गंभीर चोटें पहुंचा दी। जिससे मामा गंभीर घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी हरप्रसाद सेन पिता जगन्नाथ सेन निवासी मादा गांव बुधवार रात लगभग नो बजे घर पर बैठे थे। तभी उनके भांजे हरिनारायण सेन और सुनील सेन पिता लक्ष्मीनारायण सेन घर पर आए और गाय वापस मांगने लगे। फरियादी हरप्रसाद ने कहा कि यह गांव उनकी बहन हकको बाई ने दो साल पहले उन्हें दान में दे दी थी। अब जब गाय दूध देने लगी है तो में उसे वापस नही करूंगा। इतना सुनते ही हरिनारायण और सुनील आक्रोश में आ गए और गाली गलौच करने लगे। मना किया तो हरिनारायण ने लोहे की रॉड और सुनील ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसकी वजह से हरप्रसाद के दोनों पैरों में चोटें आ गईं और खून निकलने लगा। चिल्ला चोट की आवाज़ सुनकर ग्रामीण आए तो दोनों भांजे जाते समय गाय वापस नही करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने फरियादी हरप्रसाद सेन की रिपोर्ट पर हरिनारायण और सुनील के विरुद्ध मारपीट जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर है। वहीं घायल हरप्रसाद का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

2 साल पहले बहन ने भाई को दान में दी थी गाय–

लगभग 2 साल पहले एक गाय बहन हकको बाई ने अपने भाई हरप्रसाद सेन को दान में दी थी। हरप्रसाद जब से ही गाय की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल कर रहा है। गाय पहले दूध नही देती थी। लेकिन हरप्रसाद की अच्छी देखभाल के चलते गाय अब दूध भी देने लगी है। गाय के दूध देने की जानकारी जैसे ही उनके भांजों हरिनारायण और सुनील को हुई तो उनकी नियत बदल गई और वह गाय वापस मांगने मामा हरप्रसाद के घर आ गए। जब हरप्रसाद ने गाय वापस देने से मना कर दिया तो दोनों भाइयों ने मिलकर मामा हरप्रसाद की जमकर कुटाई कर दी। जिससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आ गईं।

इनका कहना है।

मादा गांव में गाय वापस के मामले में मामा को भांजों ने लोहे की रॉड डंडे से मारकर घायल कर दिया। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Next Post

एसडीओपी अनिल मौर्य को भावभीनी विदाई, 34 वर्षों की सेवा का सम्मान

Fri May 1 , 2026
सिलवानी। थाना परिसर सिलवानी में एक आत्मीय एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 34 वर्ष 6 माह की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए एसडीओपी अनिल मौर्य को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर थाना सिलवानी परिवार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार एवं नागरिक बड़ी संख्या […]

You May Like