CMO ने किया छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में दिखा सुधार

इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती ऋतु मेहरा ने सोमवार को शासकीय जनजातीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि पिछली बार की तुलना में छात्रावास की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

सीएमओ ने साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और छात्राओं के रहन-सहन का जायजा लिया। छात्राओं ने उन्हें बताया कि सभी को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध हो रहा है। इस समय छात्रावास में क्षमता अनुसार 50 छात्राएं रह रही हैं, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी स्वस्थ पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने डायनिंग एरिया, फर्नीचर और पुस्तकालय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी से छात्राओं को पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। शिकायत पेटी खाली मिली, जिससे पता चलता है कि छात्राएं व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।

सीएमओ ने छात्रावास प्रबंधन को और सुधार के निर्देश दिए और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रखने की बात कही। निरीक्षण में अधीक्षक शीला मालवीय व नगरपालिका कर्मचारी कमलकांत बड़गोटी मौजूद रहे।

 

Next Post

जनसुनवाई: घरेलू हिंसा, मारपीट और सायबर फ्रॉड की शिकायतें रहीं अधिक

Wed Aug 20 , 2025
सीधी: नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण और पुलिस पर विश्वास मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में हुई इस बैठक में जिलेभर से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, घरेलू कलह, साइबर अपराध और मारपीट […]

You May Like