उमंग ने बीजेपी पर फर्जी वोटिंग, अमानक दवा खरीद और अपराध बढ़ाने के आरोप लगाए  

रीवा। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बीजेपी ने फर्जी मतदाता सूची के जरिए जनमत चुराकर सरकार बनाई है। यदि सूची में गड़बड़ी नहीं होती, तो कांग्रेस की सरकार बनती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सही कह रहे हैं कि बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है और चुनाव आयोग अपनी गलतियों को छिपा रहा है।

सिंघार ने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी हो रही है, लेकिन किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 700 करोड़ की अमानक दवाएं खरीदीं, जो अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही हैं। बालाघाट, रीवा और अन्य जिलों में बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामॉल सिरप और गर्भवती महिलाओं को दिए गए इंजेक्शन की गुणवत्ता खराब पाई गई।

अपराध पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 66 हजार रेप के मामले और 23 हजार महिलाओं के लापता होने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। युवाओं को रोजगार से वंचित करने के लिए सरकार परीक्षाएं रद्द करती है।

इस मौके पर कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को मिलने वाले लाभ रोक रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है।

Next Post

नक्सल प्रभावित लौगुर में जनसुनवाई, ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं

Tue Aug 12 , 2025
बालाघाट। नक्सल प्रभावित ग्राम लौगुर में मंगलवार को जिला प्रशासन ने जनसुनवाई शिविर आयोजित किया। कलेक्टर मृणाल मीना, आईजी संजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ सहित अन्य अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे। ग्रामीणों ने आमानाला जलाशय की नहर मरम्मत, बिजली सुधार, ट्रांसफार्मर स्थापना, सीसी रोड निर्माण और मनरेगा […]

You May Like