सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में राखी सिकरवार गिरफ्तार, जेल भेजा

मुरैना: सोशल मीडिया पर कथित रूप से जातिगत वैमनस्य बढ़ाने वाली एवं आपत्तिजनक सामग्री वाले वीडियो पोस्ट करने के मामले में पोरसा पुलिस ने राखी सिकरवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 19 सितंबर को दर्ज एफआईआर के बाद की गई।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विष्णु सिंह तोमर की शिकायत पर राखी सिकरवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वीडियो के माध्यम से विभिन्न जातिगत वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही थी।
मामले में पोरसा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 353(2), 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना 10 सितंबर 2026 की है, जबकि एफआईआर 19 सितंबर को दर्ज की गई।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी राखी सिकरवार को गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की। मामले की जांच निरीक्षक जयदीप सिंह भदौरिया द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं संबंधित डिजिटल सामग्री की भी जांच की जा रही है।

Next Post

18 साल पुराने प्लाट सौदे में अब एफआईआर, 44.40 लाख की धोखाधड़ी

Sun Sep 20 , 2026
इंदौर: विजय नगर पुलिस ने करीब 18 साल पुराने पांच प्लॉट के सौदे में 44 लाख 40 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने गृह निर्माण संस्था का पदाधिकारी बनकर प्लॉट बेचने का सौदा करने वाले भेरूलाल पोरवाल, उसके बेटे पंकज […]

You May Like