दीक्षांत समारोह: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 835 विद्यार्थियों के साथ 29 शोधार्थियों को मिली डिग्री

भोपाल। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और अच्छे मनुष्य बनने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह कहना था एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जय नारायण चौकसे का। यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें शिक्षा और ढेरों उपलब्धि का उत्सव देखने को मिला। समारोह में अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के 835 विद्यार्थियों के साथ 29 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान 34 गोल्ड मेडल और एक मेमोरियल मेडल देकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चांसलर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने को कहा।

कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह विशेष अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। राज्य मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और एमपी प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमिशन के अध्यक्ष डॉ खेम सिंह डहरिया भी समारोह में शामिल हुए।

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच विभूतियों को मानक उपाधि प्रदान की गई। इनमें राजनीतिज्ञ सतीश मालवीय, एनएफआईटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जायसवाल, दिव्यांगजन पुनर्वास विशेषज्ञ मनोज कुमार पांडे, आध्यात्मिक क्षेत्र से ब्रह्मऋषि सच्चिदानंद स्वामी और केगर के डायरेक्टर रवीश रोशन शामिल रहे।

एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के साथ अपने क्षेत्र में पहचान बनाने की सलाह दी।

Next Post

पानी को लेकर माकड़ोन-डेलची के ग्रामीण आमने-सामने

Sat Dec 20 , 2025
उज्जैन। जिले की नगर पंचायत परिषद माकडौन के अंतर्गत आने वाले ग्राम माकडौन एवं डेलची के ग्रामीण पैंतीसा डेम के पानी को लेकर आमने-सामने हो गए। बीती रात डेलची के ग्रामीणों ने माकड़ोन के ग्रामीणों की डेम पर लगी मोटरें उखाड फेंकी और पाईप तोड़ दिए। विवाद किया। मामले में […]

You May Like