बुजुर्गों की लाठी बनेगी सीनियर सिटीजन पंचाययत

सीहोर। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के मार्गदर्शन में जिले में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की शुरुआत की गई है. पंचायत का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ उन्हें सम्मान और सहयोग उपलब्ध कराना है. पंचायत के माध्यम से बुजुर्गों को नि:शुल्क सदस्यता परिचय पत्र दिया जाएगा.

पंचायत के सदस्यों को विभिन्न अस्पताल, पैथोलॉजी और मेडिकल संस्थानों से एमओयू के माध्यम से विशेष रियायत दिलाने का प्रयास किया जाएगा. प्रत्येक बुधवार को एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में कोर कमेटी के सदस्य बुजुर्गों की शिकायतों की सुनवाई करेंगे और दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा. पंचायत में अब तक तीन प्रकरणों का निराकरण किया गया. 70 वर्षीय महिला की दुकान के किराये से संबंधित शिकायत पर समझाइश के बाद राशि लौटाने पर सहमति बनी. दूसरे मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की पारिवारिक शिकायत पर दोनों पक्षों को विवाद से दूर रहने और न्यायालय के आदेशों का पालन करने की समझाइश दी गई. तीसरे मामले में रेहटी क्षेत्र के बुजुर्ग की पारिवारिक प्रताडऩा संबंधी शिकायत पर दोनों पक्षों को आपसी सम्मान और सद्भाव से रहने की समझाइश दी गई. सहमति के बाद तीनों मामलों में राजीनामा दर्ज किया गया.

 

Next Post

युवाओं में संयम व सदाचार भर देगा संवाद सम्मेलन

Thu Sep 17 , 2026
सीहोर। युवा संवाद सम्मेलन को लेकर जाखाखेड़ी जोड़ स्थित चंद्रशेखर आजाद स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय और युवा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. विधायक राय ने युवा संवाद सम्मेलन को लेकर कहा कि यह सम्मेलन […]

You May Like