सतना: केन्द्रीय जेल सतना में मंगलवार को जी. अखेतो सेमा (IPS) विशेष महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, भोपाल मध्यप्रदेश के कर कमलों द्वारा ई-कोर्ट का शुभारंभ किया गया। बंदियों को अपने प्रकरणों हेतु संबंधित न्यायालय में न जाना पडे, पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सके इसके लिये ई-कोर्ट का शुभारंभ व विस्तार किया गया। इससे पुलिस गार्ड पर निर्भरता कम होगी साथ ही समय की भी बचत होगी।
जेल मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) विशेष महानिदेशक जेल द्वारा जेल झूला घर, मुलाकात कक्ष, निर्माणाधीन नवीन महिला वार्ड, मूर्तिकला प्रशिक्षण केन्द्र, जेल भंडार घर, जेल अस्पताल, जेल कारखाना, पाकशाला, निर्माणाधीन अनुसुईया वार्ड, इसके साथ-साथ जेल के कार्यालयों स्थापना शाखा, लेखा शाखा, वारण्ट शाखा, तकनीकी शाखा व कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके खानपान एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई।
विशेष जेल महानिदेशक द्वारा जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकान्त त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, जेल चिकित्सक डॉ० अंशुमान शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह, सहायक ग्रेड-III श्रीमती बिन्दू मिश्रा एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा.
