मप्र बजट को मंत्रिपरिषद की मंजूरी, 4.80 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है आकार

भोपाल: वित्त वर्ष 2026–27 के राज्य बजट को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। बजट को थोड़ी ही देर में विधानसभा में पेश किया जाएगा। मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा स्थित कैबिनेट कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें बजट के प्रमुख प्रावधानों पर अंतिम सहमति बनी।इस बार प्रदेश का बजट पहली बार पांच लाख करोड़ रुपये की दहलीज के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

अनुमान है कि बजट का कुल आकार 4.80 लाख करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा होगा। सरकार का फोकस इस बजट में गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग के कल्याण पर केंद्रित रहने की बात कही जा रही है, जिसके तहत विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं के लिए बड़े प्रावधान संभावित हैं।

Next Post

कैबिनेट बैठक के बाद सदन पहुंचे सीएम-वित्त मंत्री, बजट भाषण से पहले शुभकामनाओं का दौर

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद विधानसभा सदन में पहुंच गए हैं। सदन में प्रवेश करते ही दोनों नेताओं ने मौजूद मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की, जहां शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला कुछ देर तक चलता […]

You May Like