सोहागपुर कांग्रेस की हुंकार: संगठन सृजन और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया संकल्प

सोहागपुर । कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर संचालित करने को लेकर सोहागपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह-प्रभारी सुश्री ऊषा नायडू, पूर्व विधायक जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय एवं विधानसभा प्रभारी कावेंद्र रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर सिंह ठाकुर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल द्वारा नवनियुक्त मंडलम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाए।

बैठक के साथ ही नगर कांग्रेस द्वारा 12 युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई ।

कार्यक्रम में बाबई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव, नगर अध्यक्ष रत्नेश बड़गुजर पूर्व प्रत्याशी मेहरबान सिंह पटले,पुष्पराज सिंह पटेल,जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पटेल, जिला सदस्य दौलतराम पटेल,संतोष मालवीय,अभिलाष सिंह चंदेल,आलोक जायसवाल,राजकुमार रघुवंशी,बाबई नपा उपाध्यक्ष रशिका डेरिया,मंजेश पटेल,यशवंत राजपूत,जालम सिंह पटेल,कृष्णकांत पटेल,विक्रम रघुवंशी,प्रेमनारायण कुशवाह,अजुद्दी पटेल,धर्मदास बेलवंशी,अर्पित तिवारी,ऋषभ दीक्षित,संजू साहू,राजा भैया पटेल,महेश रघुवंशी,भूपेन्द्र पटेल ,मोहन कहार,भास्कर मांझी ,देवांशु शर्मा ,अनंत तिवारी आदि क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Next Post

उपार्जन में अनियमितता पर समिति प्रबंधक को दिया नोटिस

Tue May 5 , 2026
सागर।जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बम्होरी (57410138), तहसील केसली के प्रबंधक सचेंद्र कुमार जैन को उपार्जन कार्य में अनियमितता के संबंध में उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के […]

You May Like