ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में 15 दिन से डटे थे चीते, सुबह हो गया हादसा

ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क के चीतों को अब ग्वालियर के जंगल पसंद आ रहे हैं। चीतों को दूसरी पीढ़ी यानी तीन भारतीय चीते ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में 15 दिन से डटे हुए थे, जिनमें से एक चीता आज सुबह हाईवे पर एशलीन सड़क हादसे में जान गंवा बैठा। सिमरिया टांका निवासी पदम सिंह चौहान ने बताया कि बीते रोज गांव में तालाब के पास सुबह 7 बजे दो चीतों ने एक गाय के बछड़े का शिकार भी किया। फिर दिनभर वहीं आराम करते रहे। पांच दिन से इसी क्षेत्र में चीते घूम रहे थे। इससे ग्रामीण डर हुए हैं। एसडीओ वनमंडल मनोज जाटव का कहना है कि कूनो की एक्सपर्ट टीम और स्थानीय वन टीम लगातार बाकी दो चीतों की लोकेशन ट्रैक कर रही है।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि चीता केजीपी 3 और केजी 4 (चीता गामिनी और पवन के शावक) कूनो से निकलकर पहले जौरा फिर मुरैना पहुंचे। यहां के जंगलों से होते हुए ग्वालियर के सोनचिरैया अभयारण्य में दाखिल हुए। यहां बरई, पनिहार, आरोन और करई होते हुए सिमरिया पहुंचे। दोनों शावक इसी जंगल में थे। ये साथ शिकार करते हैं। वहीं तीसरा चीता (चीता आशा-पावक का शावक) शिवपुरी के जंगलों में घूमते हुए ग्वालियर वनमंडल क्षेत्र में पहुंच गया है। ये तीनों चीता शावक लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

Next Post

दो दिवसीय नेशनल कॉन्‍फ्रेंस ‘योग शास्‍त्र संगम’ 13 से

Sun Dec 7 , 2025
ग्‍वालियर। विवेकानंद केन्‍द्र कन्‍याकुमारी प्रकल्प नीड़म् ग्वालियर एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के संयुक्‍त तत्‍वावधान में दो दिवसीय नेशनल कॉन्‍फ्रेंस ‘योग शास्‍त्र संगम’ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भगवत गीता में योग की अवधारणा विषय पर आधारित यह कॉन्‍फ्रेंस आगामी 13 एवं 14 दिसंबर को लक्ष्मी बाई […]

You May Like