तिरुवनंतपुरम, 14 अप्रैल (वार्ता) केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य के फसल उत्सव विशु के अवसर पर मलयाली लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक संदेश में उन्होंने कहा, “विशु का फसल उत्सव प्रचुरता, संतोष और एकजुटता का संचार करे तथा प्रकृति माता की रक्षा के हमारे संकल्प को मजबूत करे, जिसके संसाधन हमें जीवित रखते हैं।”
उन्होंने कहा कि विशु का भारत और विश्व भर के मलयाली लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान है।
कहा, “इस त्यौहार पर केरल के लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”
