39 आवेदकों ने फिर लगाई जनसुनवाई में गुहार 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रत्येक मंगलवार की जनसुनवाई में इस मंगलवार को 39 ऐसे आवेदन आए हैं, जो पूर्व में भी जनसुनवाई में गुहार लगा चुके हैं, जिनकी समस्याओं का निराकरण नाम होने के कारण उन्होंने इस मंगलवार को भी पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने एसडीएम अभिषेक सिंह, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेन्द्र अहके, धीरेन्द्र सिंह व नदीमा शीरी को अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 188 आवेदन दिये। जिसमें 149 नये आवेदन हैं तथा 39 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई- झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, पानी, नाली निर्माण, पट्टे दिलाने, धान के भुगतान करने, आर्थिक सहायता, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, अभिलेख दुरूस्त करने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्‍सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, छात्रावास से सम्बन्धित आदि से संबंधित आवेदन थे।

Next Post

शीघ्र मिलेगा मंहगाई राहत की दर में वृद्धि का लाभ  

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के कर्मचारियों, छटवे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों एवं निगम पेंशनर्स के मँहगाई भत्ते का लाभ जल्द ही मिलने वाला है। नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने बताया कि शासन के आदेशानुसार शासकीय सेवको के भॉति निगम के कर्मचारियों, छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त […]

You May Like