पुलिस ग्राउंड में हुई मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 

जबलपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियाँ अंतिम दौर में पहुँच गई हैं। शनिवार सुबह परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी अंतिम रिहर्सल की गई। रिहर्सल के अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उइके राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगी, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी तथा परेड की सलामी लेंगी।

Next Post

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त किया 

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने ट्रायल कोर्ट का वह आदेश निरस्त कर दिया, जिसके तहत पुलिस को बिना प्रारंभिक जांच के एफआइआर दर्ज कर आगे कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया था। कोर्ट ने साफ किया कि बीएनएएस की धारा 379 के तहत दायर किए गए […]

You May Like