खुले में खाद्य पदार्थ विक्रय करने वालों पर करें कार्रवाई

इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में आज समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. सिंह ने कहा कि आने वाले महीनों में कई पर्व, उत्सव और त्यौहार है, ऐसे अवसरों पर बड़ी संख्या में दूध, बेसन, मावा, तेल आदि से बने खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय होता है.

इस त्यौहारी सीजन में नकली मावा और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कई प्रकरण देखने को मिलते है. अतः खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाजारों में जाकर खाद्य पदार्थों के नमूने ले और चलित खाद्य प्रयोगशाला में जांच करायें. यदि वे अमानक या मिलावटी पाये जाते है, तो ऐसे निर्माता प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाये.

Next Post

इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर खींचतान, जो दावेदार नहीं उनके नाम जुड़े

Thu Jul 17 , 2025
इंदौर: गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाया है. उक्त अभियान के प्रदेश अध्यक्ष की हवा खुद प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी निकालने पर आमादा है. इंदौर में जिन्होंने अध्यक्ष की दावेदारी नहीं की, उनके नाम जुड़वा दिए है. अब देखना यह है कि एआईसीसी […]

You May Like