
सोने चांदी के जेवरात, नगदी ले गए चोर
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत सांई कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए।
पुलिस के मुताबिक संगीता बेन्दे पति स्व. उमाशंकर बेन्दे निवासी एचआईजी साँई कालोनी धनवंतरी नगर की दिल्ली अपने लडके के पास गई हुई है। महिला का भाई संजय समरे शनिवार शाम करीब 6 बजे छोटी बहन के मकान में गया तो सामने का दरवाजा का सेन्ट्रल लॉक टूटा हुआ था और कमरे का सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी 5000 रूपये गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
