चॉकलेट फैक्ट्री में सीमा से ज्यादा मिला शक्कर का स्टॉक

इंदौर. शक्कर के स्टॉक पर सरकार की नजर है. निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में पालदा स्थित चॉकलेट निर्माण इकाई पैपे न्यूट्रिशन, 360/1 उद्योग नगर में तय सीमा से अधिक शक्कर का स्टॉक मिलने पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 375 मि्ंटल शक्कर जप्त की है.

शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत किए गए निरीक्षण में निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण सामने आया। इसके बाद मौके पर मौजूद 375 मि्ंटल शक्कर जप्त कर ली गई. अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के भागीदारों से संबंधित दस्तावेज और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

डीलरों के गोदाम भी खंगाले

खाद्य विभाग की टीम ने पालदा क्षेत्र के शक्कर डीलरों के गोदामों की भी जांच की. आकाश एंटरप्राइजेज में 2820, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885, राज ट्रेडर्स में 2378, अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 और सार्थक इंटरप्राइजेज में 2578 मि्ंटल शक्कर मिली. वहीं कशिश इंटरप्राइजेज में 1595, घनश्याम दास आनंदराम बहरारी ट्रेड्स में 1580, कृति ट्रेडिंग पालदा में 3813 और स्वस्तिक इंटरप्राइजेज में 1641 मि्ंटल स्टॉक पाया गया. जांच में सभी डीलरों के यहां स्टॉक 4000 मि्ंटल की निर्धारित सीमा के भीतर मिला.

लगातार निगरानी की जा रही

विभाग के अनुसार शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत जिले में स्टॉक और भंडारण की लगातार निगरानी की जा रही है. निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बलराम जयंती पर कृषि और भारतीय कालगणना पर चर्चा

Thu Sep 3 , 2026
इंदौर. किलाभवन स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बलराम जयंती पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें भगवान बलराम के व्यक्तित्व, कृषि संस्कृति, श्रम की गरिमा और भारतीय कालगणना पर चर्चा हुई. प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव ने भारतीय कालबोध में सतयुग, त्रेतायुग, […]

You May Like