राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत पथ संचलन निकला

भोपाल। शहर के ऐतिहासिक चौक बाजार क्षेत्र से रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

पथ संचलन चौक बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पथ संचलन का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है। संचलन के पश्चात संघ अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

Next Post

श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun Oct 5 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर में सत्यप्रकाश टावर एकता मार्केट में काम करने के दौरान एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विजय मरावी 24 वर्ष निवासी ग्राम कोडि़या थाना शहुपरा जिला डिण्डौरी, सत्यप्रकाश टावर एकता मार्केट के पास गौर बरेला में काम करने […]

You May Like