दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुहा में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गये। घायलों में दो युवक की हालत गंभीर होने पर सीएससी चितरंगी के चिकित्सको ने वाराणसी बीएचयू के लिए रिफर कर दिया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक अपने अन्य साथी के साथ अपने ताई के शोक में शामिल होने पोड़ी गांव जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक ग्राम तेुंदहा निवासी पुष्पराज कोल पिता संतलाल कोल उम्र 18 वर्ष एवं लल्लू कोल निवासी तेंदुहा मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार संतलाल की ताई का अचानक देहांत हो गया था। दुखदाई खबर पाकर सुनकर शोक संवेदना में शामिल होने जा रहा था कि दो अन्य युवक अंकित जायसवाल, उदयराज जायसवाल पिता मुन्नू लाल निवासी पोड़ी मोटरसाइकिल से डीजल लेने पिपरवान छांदा आ रहे थे कि तेंदुहा में दोनों मोटरसाइकिलो में भिड़ंत हो गई। जिसमें पुष्पराज कोल की मौत हो गई। जबकि उक्त तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में अंकित एवं उदयराज की हालत गंभीर होने पर चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सको ने बीएचयू वाराणसी के लिए रिफर कर दिया है।

Next Post

देवर्षि नारद जयंती पर नीमच में पत्रकारिता पर परिचर्चा

Sun May 18 , 2025
नीमच।नीमच में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती महोत्सव पर “सूचना संचार के प्रथम प्रणेता” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पंडित मिथलेश नागर, वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, जितेंद्र पुरोहित, डॉ. संजय जोशी और जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देवर्षि […]

You May Like