
नीमच।नीमच में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती महोत्सव पर “सूचना संचार के प्रथम प्रणेता” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पंडित मिथलेश नागर, वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, जितेंद्र पुरोहित, डॉ. संजय जोशी और जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देवर्षि नारद को आदर्श पत्रकार बताया और पत्रकारिता में सत्य, निष्पक्षता और समाज हित पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र राठौड़ ने किया।
इस दौरान जगदीश मालवीय जनसम्पर्क अधिकारी नीमच ने कहा की पत्रकार सच्ची जानकारी समाज और राष्ट्र हित में सामने लाएं। आज पत्रकार जिस तरह से जमीन स्तर पर जाकर रिपोर्टिंग करते है उसके बाद ही सच्चाई हमारे सामने आ पाती है। पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी है जिनकी वजह से लोकतंत्र मजबूत होता है। वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने कहा कि देवर्षि नारद पत्रकारों के आराध्य है। वर्तमान संदर्भों की अगर बात करें तो इस तरह के कार्यक्रम कितने महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि आज की जो युवा पीढ़ी जो है वह हमारी समृद्ध सनातन परंपरा से पूरी तरह से वाकिफ नहीं है। ऐसे आयोजन हमारे समाज में प्राण फूंकने का काम करते हैं। डॉ. संजय जोशी वरिष्ठ प्रोफेसर ने कहा की नारद मुनि को ब्रह्मा जी का मानस पुत्र माना जाता है. वे तीनों लोकों में विचरण करते हुए ज्ञान, भक्ति और धर्म का प्रचार करते थे. उनकी वीणा से निकली ध्वनि दिव्य संगीत का प्रतीक है. वे देवताओं, गंधर्वों और असुरों के बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
