भोपाल: बंसल कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस समारोह पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया. फार्मा और फार्मेसी प्रैक्टिस में उद्यमिता और स्टार्टअप थीम वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार, इनक्यूबेशन और फार्मास्युटिकल स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में फार्मेसी के क्या करें और क्या न करें विषय पर चर्चा के दौरान छात्रों के विभिन्न क्लबों को भी शामिल किया गया।
सत्र के वक्ता डॉ. कुलदीप गंजू प्रिंसिपल, एसआईपीटेक और विशेषज्ञों ने उचित दवा प्रबंधन और रोगी के साथ बातचीत के प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। इस मौके पर डॉ. वी के द्विवेदी निदेशक बीआईआरटी/बीआईआरटीएस ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में समाज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कंप्यूटर और कौशल विकसित करने की सलाह दी।उन्होंने भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक रहे प्रोफेसर एमएल श्रॉफ की 125वीं जयंती मनाने के लिए छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर बीसीपी के प्राचार्य डॉ. एस नायक ने सभी गणमान्य अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
