एसपी भुटिया ने औचक निरीक्षण कर चार थानों की व्यवस्थाएं परखीं

शिवपुरी: नई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने जिला मुख्यालय के चार प्रमुख थानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें कोतवाली, देहात, फिजिकल और महिला थाना शामिल हैं।निरीक्षण के दौरान एसपी भुटिया ने थानों में चल रही कार्यवाहियों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर, हवालात, रिकॉर्ड रूम और आर्म्स रूम का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने थानों पर पहुंचे आवेदकों से सीधे संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने क्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने यह भी कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Next Post

Mother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!

Sun May 10 , 2026
इस मदर्स डे मां को ऐसा खास तोहफा दें, जो उनकी सेहत और खुशियों दोनों का ख्याल रखे। हेल्दी गिफ्ट्स उनके जीवन में नई ऊर्जा और मुस्कान ला सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी मदर्स डे बड़े प्यार और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। यह खास दिन […]

You May Like